फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एक करोड़ रुपये से होगा पार्क का सुंदरीकरण

Sun, 29 Oct 2023 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर के वार्ड आठ में पार्क के सुंदरीकरण, सड़क और नाली निर्माण पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च होंगे। 15वें वित्त से नगर निगम ने वार्ड को चार कार्यों की सौगात दी है। यह कार्य डेढ़ महीने में यानी दिसंबर तक पूर्ण होने हैं। चूंकि वार्ड आठ में ज्यादातर गांव और बाहरी कॉलोनियां हैं। ऐसे में यहां विकास की अधिक जरूरत है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर आठ में महानगर के उत्तर क्षेत्र की बाहरी कॉलोनियां आती हैं, जिनमें डिफेंस कॉलोनी, चौधरी विहार, रसूलपुर, रमजानपुर, गोपालपुर, हकीमपुर, नाजिरपुरा, चकदेवली, हसनपुर, ज्ञानागढ़, बिशनपुर सहित कई नई कॉलोनियां भी आती हैं। बीते बोर्ड में भी इन कॉलोनियों के हिस्से में ज्यादा कुछ नहीं आया था, जिसे लेकर स्थानीय नागरिकों में निगम के प्रति निराशा रहती थी, लेकिन नए बोर्ड के गठन के बाद पहली बार नए कार्य शुरू हो रहे हैं। 15वें वित्त से पहले चरण में मिली धनराशि से कुल 62 कार्य कराए जाने हैं, जो अलग अलग वार्डों में होने हैं। इनमें से चार काम अकेले वार्ड आठ को मिले हैं। वह भी उन कॉलोनियों के लिए हैं, जिनकी अभी तक अनदेखी होती आई है। वार्ड आठ में होने वाले कार्य 99,04,114 रुपये के हैं।
होने वाले कार्य और उनका बजट
-ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत कैलाश विहार में 24,55126 रुपये से कार्यालय और स्टोर का निर्माण होगा।
-डिफेंस कॉलोनी में सेंट जोसेफ एकेडमी के पास 26,38,988 रुपये से ट्यूबवेल वाला पार्क में रेन वाटर हार्वेस्टिंग की बाउंड्रीवाॅल तथा पार्क का सुंदरीकरण होगा।
विज्ञापन

-नाजिरपुरा में 12,54,000 रुपये से देशराज के मकान से रमेशचंद के मकान तक नाली और इंटरलॉकिंग टाइल्स की सड़क निर्माण होगा।
-चकदेवली में 35,56,000 रुपये से संत शिरोमणि रविदास मंदिर से प्रवीन के मकान तक सड़क और नाली का निर्माण होगा।
15वें वित्त से जो बजट मिला है उससे 62 कार्य कराए जा रहे हैं, जो अलग वार्डों में हैं। इनमें वार्ड आठ में चार कार्य होने हैं, जिन पर करीब एक करोड़ रुपया खर्च होगा। चूंकि यह बाहरी वार्ड है तो यहां अधिक जरूरत भी है, लेकिन अगला जो बजट मिलेगा उससे उन वार्डों को लिया जाएगा, जो इस बार छूट गए हैं। हमारा प्रयास यही रहेगा कि विकास प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे।
विज्ञापन

- डॉ. अजय कुमार, महापौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें