नानौता। डीसीडीएफ चुनाव में डायरेक्टर पद के लिए विजयी होने पर भूपेंद्र सिंह व मनोज चौधरी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
मंगलवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष व भूमि विकास बैंक चेयरमैन अजीत सिंह राणा के कार्यालय पर स्वागत कार्यक्रम हुआ। इस दौरान डॉ़ एनसी शर्मा, सहदेव पुंडीर, चंद्रपाल राणा, संजय जंधेड़ी, जितेंद्र, रविंद्र, शिवकुमार, मनोज, तेजवीर, नकली आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।