बेहट। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर हेल्पिंग हैंड इमरजेंसी ब्लड हेल्प लाइन द्वारा एसएस जूनियर हाईस्कूल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं ने 102 यूनिट रक्तदान किया
शिविर में हेल्पिंग हैंड्स इमरजेंसी ब्लड हेल्पलाइन द्वारा नवनिर्वाचित चेयरमैन व सभी सभासदों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। बेहट चेयरमैन अब्दुल रहमान शालू ने सभी रक्तवीरों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा, कि रक्तदान आपको महान बनाता है। ब्लड हेल्पलाइन इंचार्ज अफजल खान ने कहा, कि सभी युवा रक्तदान के लिए आगे आए। अध्यक्ष नवाब मलिक, तहसील अध्यक्ष सालिम आलिम, जनरल सेक्रेटरी फैसल मिर्जा, कोअर्डिनेटर तनवेज, डॉ. आमीर डॉ. सौराब, कोषाध्यक्ष डॉ. बिलाल, डॉ. अमजद आदि रहे। संवाद