सहारनपुर। बांट माप विज्ञान विभाग की टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। जिसमें उत्पादों को घोषणा के अनुरूप नहीं पाया गया। जिस कारण कंपनी पर जुर्माना लगाया गया।
बांट माप विभान विभाग की सहायक नियंत्रक स्वाति कौशिक के नेतृत्व में टीम ने प्रतिष्ठानों पर चेकिंग की। बांट माप विज्ञान अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि टीम ने एक क्लॉथिंग कंपनी पर जांच की। यहां कपड़ों का साइज घोषित मानक से कम पाया गया। जिस कारण कंपनी पर 525000 रुपये का जुर्माना लगाया। कंपनी द्वारा जुर्माने की राशि जमा करा दी। वहीं एक नामी कंपनी के शोरूम का भी चालान किया गया। यहां कैपरी का साइज घोषित साइज से कम पाया गया। उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। दो तंबाकू की कंपनी का भी चालान किया गया। दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। जिसे कंपनी द्वारा जमा कर दिया गया। टॉफी के वजन की घोषणा नियमानुसार नहीं करने पर एक कंपनी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। एक नामी कंपनी से संबंधित घोषणाएं कंपनी के पोर्टल पर नहीं पाई गई। जिस कारण कंपनी का 50 हजार रुपये का जुर्माना गया। जिसे कंपनी द्वारा अदा कर दिया गया। एक अन्य क्लॉथिंग कंपनी के उत्पाद घोषित साइज से कम पाया गया । कंपनी डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। कोर्ट रोड स्थित एक स्टोर पर रेडीमेड गारमेंट के लेवल पर नियमानुसार घोषणाएं नहीं पाई गईं। उसका चालान कर दिया गया। शमन न जमा कराए जाने के कारण मामला न्यायालय में पंजीकृत करा दिया गया है। इसके अलावा पानी की बोतल पर शुद्ध मात्रा की घोषणा नहीं मिलने पर एक कंपनी पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। जिसे कंपनी द्वारा जमा करा दिया गया। पिज्जा की घोषणाएं कंपनी के पोर्टल पर नियमानुसार घोषित नहीं करने पर 2.75 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। जिसे जमा करा दिया गया।