फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सड़क पार कर रहे युवकों को बरात की बस ने मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस ने गंभीर घायल को जिला अस्पताल कराया भर्ती
विज्ञापन

-दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर कसबे में हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी
नानौता। दिल्ली यमुनोत्री हाईवे को पैदल पार कर रहे दो युवकों को पीछे से आ रही बरात की बस ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक बस छोड़ कर भाग खड़ा हुआ। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


हादसा बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे हुआ। थाना क्षेत्र के गांव सोना अर्जुनपुर निवासी मोहनलाल पुत्र जयवीर सिंह अपने साथी सचिन मलिक 34 पुत्र नारायण सिंह निवासी ग्राम फुगाना थाना फुगाना जिला मुजफ्फरनगर के साथ सड़क पार कर रहा था। इसी बीच नानौता से सहारनपुर की ओर जा रही एक बरात की बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सचिन मलिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोहनलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मोहनलाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानौता पर भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष अमित कुमार नगर ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें