फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: डिजिटल हुए शादियों के कार्ड वीडियो और ग्राफिक्स की मांग

Thu, 30 Oct 2025 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। शादी वाले घर विवाह समारोह में अपने परिजनों और परिचितों को निमंत्रण देने के लिए अब डिजिटल कार्ड का सहारा ले रहे हैं। वीडियो की शक्ल में यह कार्ड बेहद आकर्षक भी लगते हैं। इनसे समय के साथ पैसे की भी बचत होती है। इससे ग्राफिक्स कारोबार भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन

बदलते समय में शादी समारोह में निमंत्रण देने का तरीका भी बदल रहा है। पहले जहां अपने रिश्तेदारों और परिचितों को घर पर जाकर शादी समारोह का कार्ड दिया जाता था, तो वहीं अब लोगों का रूख डिजिकल कार्ड की ओर हो रहा है। इस कार्ड के अपने फायदे हैं। इससे जहां पैसों की बचत होती है तो वहीं चंद मिनटों में सोशल मीडिया के जरिए सभी परिचितों को शादी का कार्ड मिल जाता है।
इन डिजिटल कार्ड में शादी समेत अन्य समारोह की सभी जानकारियां होती है। यह डिजिटल कार्ड 30 सेकेंड से लेकर 1.30 मिनट के होते हैं। इसी हिसाब से इनकी कीमत भी तय होती है। जो 250 रुपये से लेकर 2500 रुपये तक है। एक सामान्य कार्ड को प्रिंट कराने में 10 से 15 रुपये लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें