फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: छोड़ेंगे न हम तेरा साथ, ओ बाबा मरते दम तक...

Sun, 05 Feb 2023 10:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
हिरनमरान में निकली बालाजी की प्रभात फैरी में शामिल श्रद्घालु
विज्ञापन
सहारनपुर। बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में श्रद्घाभाव से प्रभातफेरी निकाली गई। छोड़ेंगे न हम तेरा साथ, ओ बाबा मरते दम तक...आदि भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

रविवार को ज्वालानगर स्थित इंदु अरोड़ा के निवास स्थान से प्रभातफेरी का शुभारंभ धाम संस्थापक अतुल जोशी महाराज ने बालाजी महाराज के विग्रह के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित और हनुमान चालीसा के पाठ से किया। प्रभातफेरी ज्वालानगर से मंगलनगर, लिंक रोड, गीता कॉलोनी, जाफरनवाज, मटियामहल होते हुए हिरनमाहरान में प्रमोद माहेश्वरी के निवास पर पहुंची, जहां प्रभातफेरी को विश्राम दिया गया। मार्ग में कृष्ण लाल बजाज, अशोक आहुजा, राकेश, जोनी, पीयूष वैश्य, आदित्य राठी, नीरज माहेश्वरी ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बालाजी महाराज के रथ के साथ श्रद्धालु कीर्तन करते हुए चल रहे थे। श्रद्धालुओं ने मेरे घर में मेरे बाबा की ज्योत जली, मेरे भाग्य जगे, मेरे भाग्य जगे, आ जाओ बाबा, आ जाओ श्री प्रेतराज सरकार बाबा आ जाओ, छोड़ेंगे न हम तेरा साथ ओ बाबा मरते दम तक भजनों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। अतुल जोशी महाराज ने कहा कि सुबह हम जब प्रभु का स्मरण करते हैं तो हमारे पूरे दिन के क्रियाकलाप में प्रभु की कृपा का अहसास होता है।
इस दौरान अजय सूरी, अनिल सैनी, दीपक सहगल, नवीन वालिया, शरद, योगेश, राधेश्याम यादव, चिराग, योगेश अग्रवाल, मनोज वालिया, सतीश गुप्ता, बबलू, सुभाष सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें