फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: संत रविदास जयंती पर निकालीं भव्य शोभायात्राएं

Sun, 05 Feb 2023 10:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकी
विज्ञापन
सहारनपुर। परम संत शिरोमणि रविदास जी महाराज के 646 वें प्रकटोत्सव पर जिले में भव्य शोभायात्राओं का आयोजन किया गया। इस दौरान जगह जगह शोभायात्राओं का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। नानौता में शोभायात्रा का उद्घाटन बसपा नेता हमजा मसूद, पूर्व चेयरमैन अफजाल खान, मुख्य सेक्टर प्रभारी जगपाल सिंह नानौता और नरेंद्र ओलरी ने फीता काटकर किया। पूर्व प्रधान सुखराम सिंह, प्रदीप कुमार, कुलदीप सिंह, राजेंद्र कुमार, जितेंद्र, सुंदर लाल, सुनील, विपिन, आशीष, अंशुल, शशिकांत, रजनीकान्त रहे। एसडीएम संगीता राघव और सीओ अभितेष सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

चिलकाना सुलतानपुर के मोहल्ला पिलखनवाला में शुभारंभ नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह सैनी ने फीता काटकर तथा रविदास जी की आरती कर किया। आयोजन में पूर्व एमएलसी डाॅ. मेघराज सिंह जरावरे, साहिल खान, पूर्व चेयरमैन अकबर कुरैशी, जायर हुसैन चांद, हरीश पंवार, मदनलाल शर्मा, सुधीर जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामनाथ धीमान, नायाब हुसैन, संजय सूर्या, संदीप कुमार रहे। विचार-गोष्ठी के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गांव रघुनाथपुर, हरडाखेड़ी, रावणपुर खुर्द, सुचेलादेवा, तेलीपुरा, मंडोरा, मनोहरपुर, बड़गांव तथा दास्सामजरा में भी रविदास जयंती पर शोभायात्रा का आयोजन हुआ। गंगोह में तीन दिवसीय कार्यक्रमों की शुरुआत प्रभात फेरी से की गई। रविदास मंदिर कमेटी द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी संत रविदास मंदिर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। प्रभात फेरी में रवि डाबरे, धीरज डाबरे, विक्की, अनिल, लोकेश, वीरेंद्र, बिजेंद्र, मनोज कुमार त्यागी, प्रदीप, बृजपाल, टिंकू, प्रकाश चंद रहे। इसके बाद यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। सनौली, कल्लरहेडी, फतेहपुर ढोल्ला, कुतुब खेड़ी में भी संत रविदास मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
नागल के नैनसोब, कोटा, नोजली, बलाचौर, ताजपुर, बड़ूली, पहाड़पुर, कपासा, पांडोली, कुराली, खजूर वाला समेत 32 गांव में शोभा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर संदीप प्रधान, मनीष अग्रवाल, योगेंद्र सिंह, अंजेश, दिनेश राणा, मेनपाल, अमित, बाली कुमार, शेर सिंह, मुनेश त्यागी, सुकविंदर, विजय दास, दीपक, भारत भूषण, जगदीश रहे।
विज्ञापन

बड़गांव में रविदास मंदिर से विधि विधान व पूजा अर्चना के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भक्त मीराबाई, संत रविदास को कंगन देती मां गंगा आदि की झांकी शामिल रही। श्याम सिंह, नफेसिंह, चन्द्रपाल, सतपाल, भूरा, संजय, रवि का सहयोग रहा। गांव महेशपुर, बढेड़ी, सिसौनी, दल्हेड़ी, सिरसली कला, मिर्जापुर, बालूमाजरा आदि में भी शोभायात्राएं निकाली गई।
तीतरों में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हवन पूजन पंडित पिंकू शर्मा ने कराया। समिति अध्यक्ष आंचल फौजी, चरण सिंह, मास्टर विकास, मुनिराज, दीपक कुमार, चौधरी कुलबीर सिंह, देवराज सिंह, सुरेश चौधरी, रमेश चौधरी, अरविंद वर्मा, जसवंत सिंह रहे।
रामपुर मनिहारान के मोहल्ला इकराम स्थित रविदास मंदिर में संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर विचार गोष्ठी के बाद शोभायात्रा निकाली गई। झांकियों का उद्घाटन भाजपा विधायक देवेंद्र निम, पूर्व विधायक रविन्द्र कुमार मोल्हू, पूर्व चेयरमैन अनिल अग्रवाल, रविन्द्र चौधरी, कुलदीप बालियान ने किया। सुरक्षा को लेकर सीओ चंद्रपाल शर्मा थाना प्रभारी विनय कुमार मयफोर्स मौजूद रहे।

रामपुर मनिहारान में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकी

रामपुर मनिहारान में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकी

रामपुर मनिहारान में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें