गांव के प्रधान चौधरी हारून ने बताया कि उन्होंने कई बार जल निगम के अधिकारियों को गांव में बंद पड़ी पानी की टंकी को चालू करने के लिए कहा, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला।
प्रधान ने बताया कि एक वर्ष पहले जल निगम के जेई तथा ठेकेदार ने गांव में आकर टंकी की मरम्मत की थी तथा गांव के कुछ हिस्से में नई पाइप लाइन डाली थी। उसके बाद से जल निगम द्वारा कोई कार्य नहीं किया गया है।
गांव के उस्मान चौधरी, चौधरी आवेश, मुज्जमिल, अरशद, रफल सिंह, मांगेराम, मुन्नवर चौधरी आदि ने टंकी को फिर से चालू करने की मांग जल निगम सहारनपुर से की है। उधर जेई सौरभ कुमार ने बताया कि वे अवकाश पर हैं। जानकारी करने के बाद भी कुछ बता पाएंगे।