फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: तैयारियों में जुटा नगर निगम, 28 मई को हो सकती है शपथ

Mon, 22 May 2023 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

निकायों में महापौर तथा नगर पंचायत एवं नगर पालिका परिषद के अध्यक्षों की शपथ के लिए अभी कोई तिथि जारी नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि शपथ 28 मई को हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में निकायों में महापौर तथा नगर पंचायत एवं नगर पालिका परिषद के अध्यक्षों की शपथ के लिए अभी कोई तिथि जारी नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि शपथ 28 मई को हो सकती है। इसीलिए नगर निगम और अन्य निकाय अपने स्तर से तैयारियों में जुटे हैं।

विज्ञापन


निकाय चुनाव के मतों की गणना 13 मई को हुई थी। तब से ही शपथ ग्रहण को लेकर लोग कयास लगा रहे हैं, जबकि महापौर और तमाम निकायों के अध्यक्षों द्वारा इंतजार किया जा रहा है, जिससे की कामकाज शुरू किया जा सके।

लेकिन शासन के स्तर से अभी तक शपथ ग्रहण समारोह की तिथि की अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सोशल मीडिया पर चल रही 28 मई को शपथ ग्रहण समारोह होने की खबरों को अधिकारी कुछ हद तक सही मानकर चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्योंकि इसी दिन नए संसद भवन का उद्घाटन भी होने की चर्चा है। कहा जा रहा है कि 28 मई को मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे हो रहे हैं और सरकार इस दिन को विशेष रूप से मनाने की तैयारी में है।

महापौर कार्यालय बीते करीब डेढ़ महीने से बंद है, जिसमें अब साफ सफाई की जा रही है। नगर निगम के कर्मचारी दो दिन से पूरे कार्यालय की साफ सफाई और चीजों को व्यवस्थित करने में जुटे हैं।

उधर, अपर नगर आयुक्त एसके तिवारी ने बताया कि उनके पास शपथ ग्रहण समारोह को लेकर अभी अधिकारिक सूचना नहीं है। सोशल मीडिया से ही कुछ खबरें आ रही हैं। लेकिन नगर निगम अपने स्तर पर शपथ ग्रहण के लिए पूरी तरह तैयार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें