फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: झमाझम बारिश से टांगरी नदी का जलस्तर बढ़ा, रेलवे ट्रैक से ऊपर पहुंचा पानी, रेल संचालन बाधित

Sun, 09 Jul 2023 08:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में शनिवार को शुरू हुई बारिश रविवार को भी जारी रही। मूसलाधार बारिश से शहर की सड़कों से लेकर खेल खलिहान तक जलमग्न हैं। नदियां उफान पर हैं, जिसकी वजह से आसपास बसे लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
जलस्तर बढ़ने से रेलवे ट्रैक से ऊपर पहुंचा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में दो दिन से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से ट्रेनें भी प्रभावित हो गई हैं। जनपद में अंबाला और दुखेड़ी रेलवे स्टेशन के बीच टांगरी नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी रेलवे ट्रैक से ऊपर पहुंचा, जिससे ट्रैक नहीं दिख रहा है। रेलवे ने सुरक्षा के लिहाज फिलहाल इस ट्रैक पर रेल का संचालन बंद कर दिया है। रेलवे विभाग ने 12 ट्रेनों को किया रद्द, पांच रूट किया डायवर्ट। चार ट्रेनों के समय परिवर्तन किया गया है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

31 घंटे में 155 एमएम बारिश

सहारनपुर में शनिवार को शुरू हुई बारिश रविवार को भी जारी रही। मूसलाधार बारिश से शहर की सड़कों से लेकर खेल खलिहान तक जलमग्न हैं। नदियां उफान पर हैं, जिसकी वजह से आसपास बसे लोग दहशत में हैं। महानगर की तमाम सड़कों और कॉलोनियों में भारी जलभराव है। नगर- निगम क्षेत्र की हसन कॉलोनी सहित देहात में बड़गांव और नकुड़ में भी मकान की छत गिरी हैं। शनिवार की सुबह पांच बजे से रविवार की शाम छह बजे तक यानी 31 घंटे में 155 एमएम बारिश हुई है। अगले दो से तीन दिन बारिश जारी रहने का अनुमान है। वहीं, यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा है। इसके साथ ही शिवालिक पहाड़ियों बीच बरसाती नदियों में भी बाढ़ आ गई।


यमुना नदी का जलस्तर 5 बजे बढ़कर 1 लाख 90 हजार 861 क्यूसेक रिकॉर्ड किया गया। हिमाचल की पहाड़ियों में लगातार भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते बैराज से मिली जानकारी के अनुसार जलस्तर और भी बढ़ने की संभावना है। इससे स्थानीय स्तर पर कोई खतरा नहीं, हालांकि दिल्ली पर बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें