फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: बारिश में धराशायी हुआ भीम आर्मी की स्थापना का साक्षी रहा छप्पर, कार्यकर्ताओं ने भाग कर जान बचाई

Sun, 09 Jul 2023 03:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर जनपद के छुटमलपुर में हरिजन कॉलोनी निवासी सतीश रावत का छप्पर शनिवार को भारी बारिश में धराशायी हो गया इस छप्पर के नीचे ही भीम आर्मी की स्थापना हुई थी छप्पर गिरने के दौरान भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने जैसे-तैसे भाग कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
भीम आर्मी की स्थापना का साक्षी रहा छप्पर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के छुटमलपुर में भीम आर्मी की स्थापना का साक्षी रहा छुटमलपुर की हरिजन कॉलोनी निवासी सतीश रावत का छप्पर हाउस भारी बारिश के चलते धराशायी हो गया। उसके नीचे बैठे भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने भाग कर जान बचाई।
विज्ञापन


भीम आर्मी के संस्थापकों में शामिल रहे सतीश रावत का छुटमलपुर की हरिजन कॉलोनी में आवास है। इसके परिसर में ही एक बड़ा छप्पर डला हुआ है। भीम आर्मी की स्थापना चंद्रशेखर आजाद ने सतीश रावत और अन्य साथियों के साथ मिलकर इसी छप्पर में बैठकर की थी।

वृहद रूप लेने से पहले भीम आर्मी के शुरुआती आंदोलनों का केंद्र भी यही छप्पर रहा। दो दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते रविवार की सुबह करीब 10 बजे अचानक यह छप्पर अचानक धराशायी हो गया। उस वक्त इसके नीचे सतीश रावत, फैजान अहमद, फिरोज खान, सचिन कर्णवाल बैठे थे। उन्होंने भाग कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें