फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सिद्धपीठ की नदी में आया पानी, श्रद्धालुओं को रोका

Sun, 10 Aug 2025 11:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में माता के दर्शनों को जाते श्रद्धालु। श्रोत श्रद्धालु
विज्ञापन
शाकंभरी। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां के दर्शन कर परिवार की सुख-शांति की कामना की। इस दौरान सिद्धपीठ की नदी में पानी का बहाव आने के कारण कुछ देर के लिए श्रद्धालुओं को रोका गया। बाद में पानी कम होने के बाद श्रद्धालुओं को मां के दर्शनों को जाने दिया गया।
विज्ञापन

रविवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते देवी दर्शनों को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। सुबह से ही श्रद्धालु मां के दर्शनों को जा रहे थे। दोपहर में अचानक बादल उमड़े और मैदानी क्षेत्र एवं शिवालिक पहाड़ियों में तेज बारिश होने लगी। दोपहर साढ़े 12 बजे अचानक से शाकंभरी नदी में पानी का सैलाब आ गया।
इसके बाद बाढ़ चौकी पर तैनात कर्मचारियों ने सूचना देकर सभी श्रद्धालुओं को भूरादेव पर ही रोक दिया। एक घंटा बाद पानी कम होने पर श्रद्धालुओं को माता रानी के दर्शनों के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें