बेहट/शाकंभरी। सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में देर शाम अचानक शाकंभरी खोल में पानी का तेज बहाव आ गया, जिस कारण श्रद्धालुओं को रोक दिया गया। बाद में पानी कम होने के बाद ही श्रद्धालुओं को जाने दिया गया।
मंगलवार देर शाम 6 बजे के लगभग शिवालिक पहाड़ियों में हुई तेज बारिश के बाद सिद्धपीठ की शांकभरी खोल में अचानक पानी का तेज बहाव आ गया। हालांकि श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा नहीं थी, परंतु सिद्धपीठ में बरसाती पानी के बहाव का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। इसी को देखते हुए देवी दर्शनों को जाने वाले श्रद्धालुओं को भूरादेव पर रोक दिया गया। फिर पानी कम होने के बाद ही श्रद्धालुओं को मां के भवन पर दर्शनों हेतु जाने दिया गया। संवाद