फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शाकंभरी खोल में आया पानी, श्रद्धालुओं की कार फंसी

Wed, 05 Jul 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सिद्ध पीठ शाकंभरी देवी में शाकंभरी खोल में फंसी कार को  ट्रैक्टर से बाहर निकालते श्रद्धालु
विज्ञापन

शिवालिक पहाड़ियों में आई तेज बारिश के बाद शाकंभरी खोल में अचानक बाढ़ आ गई। तेज बहाव से सिद्धपीठ में रह रहे दुकानदार एवं रात्रि में रुके श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। दिन निकलने के बाद ही पानी का बहाव कम हुआ।

विज्ञापन

सोमवार की रात तीन बजे पहाड़ियों में हुई तेज बारिश के बाद बाढ़ आ गई। हालांकि मैदानी क्षेत्र में बादल तो छाए हुए थे, लेकिन बारिश नहीं हो रही थी। पुलिस द्वारा रात्रि में रुके सभी श्रद्धालुओं के वाहनों को ऊंचाई वाले स्थान पर एहतियात के तौर पर खड़ा करा दिया गया था, जिसके चलते श्रद्धालुओं के वाहन सुरक्षित रहे।

विज्ञापन

पुलिस के सतर्कता बरतने के बाद भी सुबह के समय आठ बजे बाहर से आए श्रद्धालुओं की एक कार खोल में फंस गई। जिसको चौकी इंचार्ज सतेंद्र सिंह एवं पुलिस कर्मियों ने मिलकर उसको जैसे तैसे बाहर निकलवाया।
 
रात्रि में रुके श्रद्धालु पानी कम होने के बाद ही सिद्धपीठ से निकल सके। पानी की तेज धार से कटाव होने से भूरादेव से लेकर शाकंभरी तक पूरी खोल का रास्ता उबड़ खाबड़ हो गया है।

खराब मौसम में न आएं सिद्धपीठ
सिद्ध पीठ शाकंभरी देवी मंदिर व्यवस्थापक राणा आदित्य प्रताप सिंह ने सिद्धपीठ में आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे बरसात में सिद्धपीठ न आएं। यदि आ भी गए हैं तो अंधेरे में तेज पानी में बिल्कुल न प्रवेश करें और पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई गई बाढ़ चौकियों पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देश के अनुसार ही सावधानी बरतते हुए मां के दर्शन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें