फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे के बाद क्रेन में तोड़फोड़

Thu, 09 Jun 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
Injured - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में मंडी समिति में सब्जी बेचकर लौट रहे रेहड़ी चालक को क्रेन ने टक्कर मार दी, जिससे क्रेन के पहिये के नीचे चालक का पैर कुचले जाने से वह गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन


घटना से गुस्साए लोगों ने क्रेन पर पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिलाकर मामला शांत कराया। 

मोहल्ला टांकान निवासी नसीम (40) पुत्र बुंदू मंडी में फल-सब्जी बेचने का काम करता है। बुधवार की सुबह भी नसीम रेहड़ी में सब्जियां भरकर मुजफ्फरनगर रोड स्थित मंडी में बेचने जा रहा था।
विज्ञापन


करीब 7:45 बजे जब वह खाली रेहड़ी लेकर देवबंद लौट रहा था तो उपकारागार के समीप पीछे से आ रही क्रेन ने रेहड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में नसीम रेहड़ी से गिर पड़ा और क्रेन का अगला पहिया उसके दाहिने पैर पर चढ़ गया।

पैर के बुरी तरह कुचले जाने से नसीम गंभीर घायल हो गया। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस गाड़ी घायस नसीम को लेकर सीएचसी पहुंची। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

वहीं, घटना से गुस्साए लोगों ने सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर जाम लगाते हुए क्रेन पर जमकर पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। जबकि, क्रेन का चालक मौके से फरार हो गया।

हंगामे की सूचना मिलते ही कोतवाल विजय प्रकाश घटनास्थल पर पहुंचे तथा लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिलाकर मामला शांत कराया। कोतवाल ने बताया कि क्रेन को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें