फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय पर पराली के ढेर लगाने की चेतावनी

विज्ञापन
नानौता में भारतीय किसान संगठन कीबैठक में मौजूद किसान - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नानौता। भारतीय किसान संगठन की बैठक में किसानों पर पत्ती तथा पराली जलाने के नाम पर दर्ज किए जा रहे मुकदमों को लेकर सरकार तथा प्रशासन के प्रति गहरा रोष जताया गया।
विज्ञापन

शनिवार को ग्राम तिलफरा एनाबाद में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष ठा. अजय सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के इशारे पर प्रशासन किसानों पर एकतरफा मुकदमे पंजीकृत कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्थानीय प्रशासन ने किसानों पर दर्ज मुकदमों को खुद ही निरस्त नहीं किया तथा आगे से कोई भी मुकदमा पंजीकृत किया तो एसडीएम रामपुर मनिहारान के कार्यालय पर पत्ती व पराली के ढेर लगा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों की फैक्टरी से निकल रहा धुआं सरकार को दिखाई नहीं देता है। देश का अन्नदाता आगामी चुनाव में सरकार को किसानों पर दर्ज किए गए मुकदमों का जवाब देगा। इस दौरान कृष्ण पाल सिंह, ठाकुर मुल्की सिंह, सिल्लू त्यागी, सतपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, राजेंद्र चौधरी, कुलदीप राणा, गौरव राणा, सुदेश त्यागी, डॉ तौफीक, तरसेम सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें