फतेहपुर कोविड-19 में वार्ड ब्याय का जन्मदिन मनाता चिकित्सीय स्टाफ
- फोटो : SAHARANPUR
कोविड-19 अस्पताल में वार्ड ब्वाय ने मनाया जन्मदिन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। फतेहपुर कोविड -19 अस्पताल में रविवार की रात में कोरोना रोगियों की सेवा कर रहे वार्ड ब्वाय विनोद गुप्ता का 49 वां जन्मदिन चिकित्सीय स्टाफ ने केक काट कर मनाया। बेहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात वार्ड ब्वाय विनोद कुमार गुप्ता वर्तमान में फतेहपुर के कोविड-19 अस्पताल में कोरोना रोगियों की सेवा में डटे हैं। रविवार को उनका 49 वां जन्मदिन था। अस्पताल परिसर में रात में उन्होंने केक काटा और वीडियो कालिंग के माध्यम से अपने परिजनों के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा की। अस्पताल इंचार्ज डॉ. नवदीप गुप्ता सहित डॉ. अनुराग त्यागी, डॉ. विकास कुमार, स्टाफ नर्स स्वीटी, रुबी, सुनीता, देवयानी, ओमपाल सिंह, रोहताश, तिरस पाल सिंह, अनिल कुमार, जसमीत कोहली आदि ने विनोद गुप्ता को जन्मदिन की बधाई दी।