फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एनआरआई से हुई करोड़ों की जमीन की धोखाधड़ी में वांछित महिला पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर/बिहारीगढ़। पुलिस द्वारा एनआरआई महिला की पांच करोड़ रुपये कीमत की जमीन की धोखाधड़ी में वांछित चल रही गीता उर्फ सत्यवती को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बिहारीगढ़ बीनू सिंह ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व गीता देवी पत्नी सुरेश हाल निवासी कैलिफोर्निया अमेरिका के भतीजे अरुण तोमर पुत्र धर्मवीर निवासी इंद्रा नगर देहरादून ने आठ लोगों के खिलाफ बेहट कोतवाली में बिहारीगढ़ स्थित जमीन की धोखाधडी का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसकी जांच थाना बिहारीगढ़ पुलिस कर रही है। इसमें गीता वांछित चल रही थी। मंगलवार देर शाम बेलडा से पुलिस ने गीता उर्फ सत्यवती को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में गीता ने बताया कि उसे गीता बनने के लिए केवल हजार रुपये दिए गए थे। मंसूर ने उसे बताया था जमीन उसके भाई की है वह विदेश में रहता है और उसके नाम केवल पावर आफ अटार्नी करानी है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गीता को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इसके अलावा पुलिस ने पोक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त डिम्पल सैनी उर्फ सचिन पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम मुस्सापुर थाना बिहारीगढ़ को सुंदरपुर तिराहे से पकड़ कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें