सहारनपुर, रामपुर मनिहारान। थाना रामपुर पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में 13 साल से वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बताया कि सहारनपुर के खाताखेड़ी थाना मंडी क्षेत्र की नजराना साबरी पत्नी इस्लाम ने 11 मार्च 2021 को रामपुर मनिहारान थाने पर एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि वह बच्चों के गर्म कपड़े जेंट्स लोवर आदि बनाने की फैक्टरी चलाती है। गुरप्रीत उर्फ गोरा पिकअप गाड़ी में सवा छह लाख रूपये के कपड़ों को लेकर फरार हो गया था। उसने उक्त कपड़े पंजाब में किसी को बेच दिए थे। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस तभी से आरोपी गुरप्रीत पुत्र बलजिंदर निवासी मोहल्ला वाल्मीकि बस्ती गिड्डडवाड़ा जिला मुख्सर हाल निवासी गुरु नानक नगर मानसा पंजाब को तलाश कर रही थी। रविवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसके घर से उसे गिरफ्तार कर लिया। संवाद