सहारनपुर। नगर निकाय चुनावों को शांतिपूर्वक कराने के लिए प्रशासनिक कार्रवाई तेज हो गई है। इसके लिए अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों को चिह्नित किया गया है। इन मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात होगा। इनमें देवबंद में छह, नगर निगम क्षेत्र में 12 और गंगोह में छह मतदान केंद्र शामिल हैं। अन्य निकायों में भी चिह्नीकरण की कार्रवाई चल रही है।
नगर निकाय चुनावों में मतदान को लेकर अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों को चिह्नित किया गया है। देवबंद नगर पालिका के मतदान केंद्र संख्या-10 सनसाइन पब्लिक स्कूल, मतदान केंद्र 14 स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल, मतदान केंद्र 16 इस्लामिया डिग्री काॅलेज, इसी के मतदान केंद्र 20, मतदान केंद्र 21 पब्लिक नर्सरी स्कूल खानकाह और मतदान केंद्र 13 परिषदीय प्राथमिक विद्यालय नंबर-2 अबुल माली शामिल हैं।
नगर निगम के एसडी इंटर काॅलेज में मतदान केंद्र 48, बीडी बाजोरिया इंटर काॅलेज में मतदान केंद्र 49, जेवी जैन इंटर काॅलेज स्थित मतदान केंद्र 60, मुस्लिम गर्ल्स इंटर काॅलेज स्थित मतदान केंद्र 109, जेवीएस गर्ल्स इंटर काॅलेज स्थित मतदान केंद्र 115, इस्लामिया इंटर काॅलेज स्थित मतदान केंद्र 124, आर्य कन्या इंटर काॅलेज स्थित मतदान केंद्र 126, मंडी समिति कार्यालय स्थित मतदान केंद्र 128 को अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखा गया है। इनके साथ ही आशा मॉडर्न पब्लिक स्कूल स्थित मतदान केंद्र 129, जूनियर हाईस्कूल कमेला काॅलोनी में मतदान केंद्र 131, राजकीय कन्या इंटर काॅलेज कमेला काॅलोनी में मतदान केंद्र 132 और प्राथमिक पाठशाला हबीबगढ़ स्थित मतदान केंद्र 134 शामिल हैं।
सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गंगोह नगर पालिका में सैनी विश्राम भवन में मतदान केंद्र संख्या आठ, कार्यालय नगर पालिका में मतदान केंद्र नौ, प्राथमिक पाठशाला नंबर-06 स्थित मतदान केंद्र संख्या 10, प्राथमिक पाठशाला नंबर- 02 में मतदान केंद्र 11, मदरसा अनवर उलूम नई बिल्डिंग स्थित मतदान केंद्र 12 और एमआरएम पब्लिक स्कूल के मतदान केंद्र संख्या 13 को अतिसंवेदनशील प्लस श्रेणी में रखा गया है।