सहारनपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर तमाम तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जनपद में 941 संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदेय स्थलों को चिह्नित किया गया है। इन मतदान स्थलों पर शांतिपूर्ण मतदान कराना चुनौतीपूर्ण रहेगा। इन बूथों पर सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
जनपद में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। जिले के सात विधानसभा क्षेत्राें में से बेहट, सहारनपुर नगर, सहारनपुर देहात, देवबंद और रामपुर मनिहारान सहारनपुर लोकसभा सीट में शामिल हैं। जबकि गंगोह और नकुड़ विधानसभा सीट कैराना लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा हैँ। जिला प्रशासन ने लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए जनपद में क्रिटिकल और वल्नरेबल मतदेय स्थलाें को चिह्नित किया है। जिले में 749 क्रिटिकल और 192 वल्नेरबल मतदेय स्थल हैं। मतदान को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए जनपद को 22 जोन और 216 सेक्टर में बांटा गया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी हरिकृष्ण शर्मा ने बताया कि संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदेय स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएगा।
जिले में संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदेय स्थल
विधानसभा संवेदनशील - अतिसंवेदनशील
बेहट 87 27
नकुड़ - 126 37
सहारनपुर नगर - 125 21
सहारनपुर देहात- 103- 35
देवबंद - 115 26
रामपुर मनिहारान - 76 10
गंगोह117 36
योग 749 - 192
नोट: आंकड़े निर्वाचन कार्यालय के अनुसार