फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं दिखा वोटरों में उत्साह, 48.2 फीसदी हुआ मतदान

Fri, 04 Nov 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मतपत्र लेते मतदाता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
देवबंद में नगर पालिका के चेयरमैन पद का उपचुनाव बृहस्पतिवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। लोगों में वोट डालने को लेकर उत्साह कम ही नजर आया। शाम पांच बजे तक 48.2 फीसदी हुआ।  
विज्ञापन


मतदान बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे आरंभ हो गया। सुबह कुछ पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लाइन दिखाई पड़ी, लेकिन धीरे-धीरे पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की संख्या कम होने लगी।

सुबह 10 बजे तक 18 फीसदी मतदान ही हो पाया। दोपहर 12 बजे यह बढ़कर 28 प्रतिशत पर जा पहुंचा। जो दोपहर एक बजे बढ़कर 36 व दो बजे 38.5 प्रतिशत पर आ गया।  

डीएम शफक्कत कमाल ने कई पोलिंग बूथों के निरीक्षण के दौरान मतदान अभिकर्ताओं को हिदायत दी कि यदि कोई गड़बड़ी या फर्जी वोट डालने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एसएसपी मनोज तिवारी ने कहा कि मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ है। वहीं, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पर बने पोलिंग बूथ पर उस समय दो प्रत्याशियों के समर्थकों में कहासुनी व नोक-झोंक होने लगी जब एक प्रत्याशी के समर्थक ने कुछ प्रचार सामग्री बांटनी शुरू कर दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एक प्रत्याशी के कई समर्थकों को हिरासत में लिया। जिन्हें बाद में चौकी पर लाकर पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। वहीं एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शाम पांच बजे तक 48.2 फीसदी हुआ।  

डीएम शफकत कमाल, एडीएमएफ हरीश चंद्रा, एसएसपी मनोज तिवारी, एसपी देहात रफीक अहमद, एसडीएम डीपी सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी बीपी सोलंकी, ब्रजपाल सिंह जाखड़, प्रभारी निरीक्षक आरएन यादव अलग अलग पुलिस टीमों के साथ मतदान समाप्त होने तक मुस्तैदी के साथ गश्त करते रहे। पुलिस और प्रशासनिक सुरक्षा चुस्त दुरुस्त होने के कारण कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हो पाई। पुलिस द्वारा संवेदनशील मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी भी कराई गई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें