फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरुकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरुकता रैली
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान। विद्या देवी कन्या विद्यालय की रासेयो इकाई की छात्राओं ने जंधेड़ा समशपुर गांव में मतदाता जागरूकता को लेकर रैली निकाली। इस दौरान छात्राओं ने नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। रैली को कालेज के चेयरमैन अमित चौधरी ने हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम अधिकारी जयनिश कुमार ने कहा कि मतदान हमारा संवैधानिक अधिकार है। सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। संविधान ने हमें अपनी स्वेच्छा की सरकार चुनने का अधिकार दिया है। प्राचार्य डॉ. सारिका त्यागी ने कहा कि जल संरक्षण करना भी हर भारतीय का कर्तव्य है। इस दौरान महिमा, शिवानी, टीना, दीपिका, शिवांशी, राजेन्द्र, धर्मेंद्र, मीनाक्षी आदि रहे। राजबीर मोहित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें