भूतेश्वर मैदान पर आयोजित क्रिकेट टूनामेंट में खेलते खिलाड़ी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। श्री भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित अंडर-16 नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला हुआ। इसमें विश्वामित्र क्रिकेट एकेडमी ने कैल्विन क्रिकेट एकेडमी को सात विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्लेयर ऑफ द मैच अजमल को चुना गया।
सेमीफाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कैल्विन क्रिकेट एकेडमी नकुड़ की टीम ने 184 रन बनाए। इनमें उमर ने 38 और युवी ने 35 रन का योगदान दिया। विश्वामित्र क्रिकेट एकेडमी के लिए अजमल ने तीन तथा मोहम्मद आयान ने दो विकेट लिए। 185 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विश्वामित्र क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 19.3 ओवर में दो विकेट गंवाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। इस प्रकार विश्वामित्र क्रिकेट एकेडमी की टीम ने मुकाबला सात विकेट से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। विश्वामित्र एकेडमी के लिए आशियान ने 52 , अनमोल 48 और आयान ने 35 रन बनाए।
सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष साजिद उमर ने बताया कि प्रतियोगिता में आठ टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल शनिवार यानि आज होगा। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर गुप्ता, राजकुमार राजू, पुण्य गर्ग, सत्यम शर्मा, सैयद मशकूर, पाली कालड़ा, राजीव गोयल, आमिर कुरैशी, रणधीर कपूर, विनय, राजशेखर, मृदुल गर्ग, सचिन गर्ग, अर्जुन सिंह, भावना तोमर, शोएब, अर्जुन चौहान, तनवीर आदि मौजूद रहे।