फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के मेधापी सम्मानित

विज्ञापन
नकुड़ विधान सभा द्वारा अहमद बाग में छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह में छात्र छात्राओं को सम्मानित ? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी के आवास पर मेधावी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉपर्स विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि सच्ची भावना एवं समर्पण के साथ परिश्रम करेंगे तो निश्चित रूप से लक्ष्य को प्राप्त कर पाएंगे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को उनके अभिभावकों की अनुमति से विधानसभा भवन लखनऊ में सत्रीय कार्यवाही दिखाने, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलाने को आश्वस्त किया। डीआईओएस रविदत्त ने कहा कि स्वयं के अध्ययन के साथ-साथ अपने छोटे बच्चों को पढ़ाएं, जिससे उनका शैक्षिक अभ्यास बना रहेगा। इस दौरान सभी टॉपर्स को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा से उनके कार्यालय में मुलाकात कराई। इस मौके पर डॉ. विकेश चौधरी, रामनाथ धीमान, प्रवीण, सुशील कांबोज, अमरीश राणा, पंकज सैनी, अमित शर्मा, राजकुमार राजू, हिमांशु पुंडीर, अनिल, संजय, प्रतिभा, प्रिया जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें