फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेत खनन को लेकर मारपीट, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा। सरसावा थाना क्षेत्र के ग्राम ढिक्का कलां में यमुना किनारे रेत खनन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसके बाद चालक मशीनों को छोड़कर भाग गए। किसी ने मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस को एक पक्ष ने मारपीट की तहरीर दी।
विज्ञापन

सरसावा थाने की शाहजहांपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम ढिक्का कलां में यमुना नदी के किनारे पर एक बार फिर से रेत खनन को लेकर टकराव की स्थिति बन रही है। रेत खनन को लेकर मंगलवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। कुछ लोगों ने बैठकर सुलझा दिया, लेकिन बुधवार को दोपहर के समय एक बार फिर से रेत खनन को लेकर दोनों पक्ष भिड़ गए तथा जमकर लाठी-डंडे चले। एक पक्ष के समर्थन में समीप के गांव के भी कुछ लोग खनन किए जा रहे क्षेत्र में पहुंचे तथा काफी हंगामा किया। इसके बाद तनाव की स्थिति बनी है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया रेत खनन वाले स्थान पर हंगामे के दौरान खनन के लिए प्रयोग की जा रही पोकलेन जेसीबी कैटरपिलर आदि मशीनों के चालक मशीनों को छोड़कर मौके से भाग गए। जिस समय दोनों पक्ष लाठी-डंडों के साथ भिड़ रहे थे तो किसी ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दी। इस संबंध में सरसावा थानाध्यक्ष ने बताया कि खनन क्षेत्र से एक तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

एसडीएम को देख खनन से भरे वाहन छोड़ भागे चालक
बेहट। एसडीएम दीप्ति देव लगातार अवैध खनन व खनिज के परिवहन के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। मंगलवार की रात में एसडीएम खनिज से भरे वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान तीन ट्रकों के चालक अपने वाहनों को सड़क पर ही छोड़कर भाग निकले। एसडीएम ने तीनों वाहनों को बेहट पुलिस की सुपुर्दगी में दिया है। उन्होंने बताया इस संबंध में खनन विभाग को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें