फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में बनाए जाएंगे आधुनिक शवदाह गृह

Tue, 26 Jul 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
श्मशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर में शहरों की तर्ज पर अब जिले के गांवों में भी आधुनिक शवदाह गृह बनवाए जाएंगे। प्रत्येक श्मशान के लिए शासन द्वारा 24-24 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया गया है। फिलहाल चार गांवों के लिए बजट दिया गया है।
विज्ञापन


जिले के जिन गांवों में शवों का दाह संस्कार किया जाता है, उन गांवों के श्मशान को आधुनिक बनवाया जाएगा। शहरी क्षेत्र की तर्ज पर बनने वाले गांवों के श्मशान भूमि पर चारदीवारी, शवदाह स्थल से लेकर शौचालय तक का निर्माण कराया जाएगा।

एक कार्यालय, बैठने के लिए बेंच, हैंडपंप एवं अन्य व्यवस्थाएं कराई जाएंगी। प्रत्येक श्मशान भूमि के लिए 24 लाख रुपये का बजट दिया जा रहा है। निर्माण ग्राम समाज की भूमि पर ही कराया जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए कम से कम एक बीघा भूमि ग्राम पंचायत को देनी होगी। इसके रखरखाव की जिम्मेदारी भी ग्राम पंचायत समिति की ही होगी। शासन से बजट जारी कर दिया गया है, हालांकि अभी तक जिले के उन चार गांवों का चयन नहीं किया जा सका है,

जिसमें श्मशान भूमि पर निर्माण कराया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी अमरदीप सिंह ने बताया कि पहले 13.26          लाख रुपये ही प्रत्येक श्मशान भूमि  पर निर्माण के लिए जाते थे।

लेकिन इस बार 24 लाख रुपये दिए जा रहे हैं। हालांकि अभी 4 गांवों के लिए ही बजट दिया गया है। जल्दी ही गांवों का चयन कर लिया जाएगा। अन्य गांवों के लिए भी बजट मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें