फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हकीमपुरा फीडर पर ग्रामीणों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बेहट रोड पर स्थित गांव हकीमपुरा के लोगों ने विद्युत निगम के अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर फीडर पर पहुंचकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने कहा कि हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से हादसे हो रहे हैं, लेकिन अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। करीब 20 लोग झुलस भी चुके हैं। ग्रामीणों ने अवर अभियंता पर अभद्रता करने का भी आरोप लगाकर एसडीओ से कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे गांव हकीमपुरा निवासी ग्रामीण बिजलीघर पहुंचे। हंगामा कर फीडर को बंद कराया। इसका पता लगने पर अवर अभियंता (जेई) मौके पर पहुंचे। उन्होंने फीडर चालू करने निर्देश दिए। इसको लेकर ग्रामीणों के साथ जेई की नोकझोंक हो गई। ग्रामीणों ने जेई पर अभद्रता करने का आरोप लगाकर धरना दिया। ग्रामीणों ने कहा 17 और 18 जुलाई को गांव हकीमपुरा में हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गई, इससे गांव के सैकड़ों घरों में करंट दौड़ गया था। हादसे में 20 से अधिक लोग झुलस गए थे। विद्युत निगम के अधिकारियों ने जर्जर लाइन बदलने का आश्वासन दिया , लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने एसडीओ को ज्ञापन भेजकर लाइन बदलने की मांग की। इसमें अनिल, जय कुमार, रजनीश, अजीत, विजय, ओमप्रकाश, संजय, राजीव आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें