फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: चोरी की घटनाओं से परेशान ग्रामीणों ने फेरीवालों को किया प्रतिबंधित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर, तीतरों। कलसी में चोरी की घटनाएं बढ़ने पर ग्रामीणों ने पंचायत करके फेरी लगाने वालों के गांव में घुसने पर प्रतिबंध लगा दिया है। कलसी में रविवार को ग्राम प्रधान विकुल चौधरी सहित गांव के अन्य लोगों ने एक पंचायत का आयोजन किया।
विज्ञापन

भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि पिछले एक माह से गांव में किसानों के खेतों व घेर से कृषि उपकरणों की चोरी की कई घटना हो चुकीं हैं। इसके कारण यह पंचायत बुलानी पड़ी। पंचायत में तय किया गया कि गांव में फेरी लगाने वालों लोगों को ग्राम पंचायत में अपने आधार कार्ड के साथ नामांकन कराना होगा। इसमें उन्हें शपथपत्र देना होगा कि गांव में चोरी की वारदातों में उसकी किसी प्रकार की संलिप्तता नहीं होगी। बताया कि नियमों का उल्लंघन करने पर ऐसे लोगों को 500 रुपये बतौर जुर्माना ग्राम सभा में भरना होगा।
मंगलामुखी समाज के लोगों को शुभ कार्य के लिए न्यूनतम 500 व अधिकतम 1100 रुपये से ज्यादा देय नहीं होगा। इस पर सभी ने एकजुट होकर सहमति जता दी। पंचायत में हर्षित कुमार, संजय चौधरी, जसबीर सिंह, रामचंद्र, आशीष चौधरी, संयम रोड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें