फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शपथ ली, नहीं करेंगे खुले में शौच

Mon, 25 Apr 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
छुटमलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुनते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पंचायती राज दिवस पर ग्राम किशनपुर के ग्रामीणों ने खुले में शौच से मुक्ति की शपथ ली। साथ ही सांसद संग बैठकर एलसीडी के माध्यम से प्रधानमंत्री के लाइव भाषण को सुना। 
विज्ञापन


रविवार को पंचायती राज दिवस पर केंद्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे ग्राम उदय से भारत उदय कार्यक्रम अभियान के समापन पर ग्राम किश्नपुर के ग्रामीणों ने एलसीडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री द्वारा ग्राम सभाओं के संबोधन को सुना और देखा।

इसमें सांसद राघवलखन पाल शर्मा ने भी हिस्सेदारी की। प्रधानमंत्री के संबोधन के पश्चात वहां उपस्थित सैकड़ों ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री हर गांव को खुशहाल देखना चाहते हैं। उनकी योजना है कि प्रत्येक ग्राम सभा अपने आप इतनी मजबूत हो कि गांव विकास की नई नई इबारतें लिख सकें। 
विज्ञापन


बच्चों को अच्छी शिक्षा, महिलाओं के स्वास्थ्य की उचित देखभाल, फाइबर नेटवर्क के जरीए गांव का पूरे विश्व से जुड़ाव, रोजगार के साधन गांव में ही उपलब्ध कराकर युवाओं का पलायन रोकना और हर घर में शौचालय का निर्माण हो। ताकि गांव की कोई महिला खुले में शौच के लिए बाध्य न हो। उन्होंने ग्रामीणों को गांव को खुले में शौच से मुक्ति दिलाएंगे। 

ग्राम प्रधान सुशील कुमार की अगुवाई में सभी ग्रामवासियों ने अपने दोनों हाथ उठाकर यह संकल्प लिया कि गांव का कोई भी महिला अथवा पुरुष खुले में शौच नहीं जाएंगे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा, उमेश शर्मा, वीरेंद्र पुंडीर, रणधीर चौहान, सुरेंद्र सैनी आदि ने संबोधित करते हुए गांव को खुशहाल बनाने की दिशा में सामूहिक रूप से प्रयास करने का आह्वान किया। 

इस अवसर पर नीतिश कुमार, दिनेश त्यागी, अनुज त्यागी, प्रमोद चौधरी, मुनेश धीमान, शेखर राणा, गीता राम सैनी, राजवीर सिंह, विकास धीमान, सुधीर, हरवीर सिंह, प्रवीण, दलवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, अमरजीत, ललित, अमित चौधरी, भजनलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें