फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निकासी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
जल निकासी की मांग को लेकर नारेबाजी करते ग्रामीण - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गागलहेड़ी। सड़क किनारे पानी की निकासी न होने के कारण खेतों में जा रहे गंदे पानी को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए एसडीएम सदर से जल्द समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

भगवानपुर रोड पर सियाराम इंटर कॉलेज के समीप सड़क किनारे नाला ना होने के कारण कॉलोनी का गंदा पानी खेतों में जमा हो रहा है। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले में अधिकारियों को भी समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है। वहीं खेतों में गंदा पानी जमा होने से आसपास बीमारी होने की आशंका है। उनका कहना है कि पानी की निकासी ना होने के कारण आस पास के गांव व कॉलोनी का पानी खेतों में जमा हो रहा है। इससे बीमारी होने की आशंका रहती है। अशोक शर्मा, परशुराम सेना जिलाध्यक्ष आधार भारद्वाज, राकेश शर्मा, बाबूराम, प्रीतम, संदीप, राहुल आदि ग्रामीणों ने एसडीएम सदर से समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें