फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पुलिया तोड़ने पहुंची टीम का ग्रामीणों ने किया विरोध

Sun, 07 Jan 2024 11:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सरसावा में किसानों से घिरे अवर अभियंता ऋतुराज सिंह। श्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
सरसावा। इब्राहीमपुरा रेलवे फाटक के पास कलरी, शकरुल्लापुर, मीरपुर, इब्राहीमी आदि दर्जन भर से भी अधिक गांवों को जोड़ने वाले रास्ते के चौड़ीकरण को लेकर तोड़ी जा रही पुलिया का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया। ग्रामीणों का कहना था कि वर्तमान में गन्ना सीजन चल रहा है। लोक निर्माण विभाग को रास्ते का चौड़ीकरण गन्ना सीजन के बाद करना चाहिए।
विज्ञापन


इब्राहीम रेलवे फाटक के समीप अंडरपास का निर्माण होने के बाद रविवार को लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता ऋतुराज सिंह मजदूरों तथा जेसीबी मशीन के साथ इब्राहीमी फाटक पारकर कलरी जाने वाले मार्ग की पुलिया तोड़ने पहुंचे। जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर आ पहुंचे। ग्रामीण रवि चौधरी, राजकुमार, प्रधान जगतार सिंह, सुरेंद्र सिंह लाड्ढी, होशियार सिंह, अमित, ओमवीर सिंह, जगदीप सिंह, धर्मवीर सिंह, कार्तिक, राजीव, मोहर सिंह आदि ने कहा कि उन्हें रास्ते के चौड़ीकरण से कोई एतराज नहीं है, परंतु ये पुलिया इस क्षेत्र के करीब डेढ़ दर्जन गांवों का एकमात्र रास्ता है। जिसके सहारे किसान अपना गन्ना लेकर चीनी मिल पहुंचते हैं। यदि ये रास्ता बंद हो गया तो किसान चीनी मिल में आखिर किस रास्ते से जाएंगे। यदि लोक निर्माण विभाग कोई अस्थायी रास्ता बनाता है तो किसान पुलिया तोड़ने का विरोध नहीं करेंगे।
किसानों के विरोध के बाद अवर अभियंता टीम के साथ लौट गए। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता ऋतुराज सिंह ने बताया कि किसानों की समस्या से उच्चधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें