नशे के विरोध में गांव बुढ्ढाखेडा में ग्रामीणों की पंचायत
- फोटो : SAHARANPUR
चिलकाना (सहारनपुर)। युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति तथा नशा तस्करी को रोकने के लिए ग्राम बुढ्ढाखेड़ा में ग्रामीणों ने पंचायत की। तय किया कि नशे के कारोबारी की कोई मदद नहीं करेगा।
शनिवार को ग्राम बुड्ढाखेड़ा के ग्रामीणों की पंचायत में निर्णय लिया गया कि गांव का कोई भी व्यक्ति नशे का कारोबार नहीं करेगा, न ही गांव के युवाओं को नशा करने दिया जाएगा। इस कार्य के लिए गांव में एक कमेटी गठित की जाएगी। कमेटी नशे के कारोबार को पूर्ण रूप से रोकने का काम करेगी। इस दौरान सभी लोगों ने एकजुट होकर कहा कि नशे के कारोबार करने वालों को कोई भी पार्टी अपना संरक्षण नहीं देगी और न कोई पुलिस से छुड़ाने में मदद करेगा। पंचायत में ग्राम प्रधान चौधरी जुलकुरनैन, पूर्व प्रधान अब्दुल राजिक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मो. सुहेल, आजम चौधरी, इस्लाम कुरैशी, हाजी लियाकत, मो. बुरहान, मो. शाहरुख, मो. बिलाल, हाजी रियासत, साकिब, मो. बिलाल, मुजम्मिल, शाहावर, अब्दुल रज्जाक, एहसान कुरैशी आदि थे।