फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ग्रामीणों को बढ़ते प्रदूषण की समस्या से किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। भायला पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का चौथा एक दिवसीय शिविर रविवार को भायला कलां गांव की मलिन बस्ती में आयोजित किया गया। जिसमें शिविरार्थियों ने ग्रामीणों को प्रदूषण की बढ़ती समस्या के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. राजेश कुमार के नेतृत्व में छात्रों ने ग्रामीणों को प्रदूषण से होने वाले दुष्प्रभाव से अवगत कराते हुए उन्हें सचेत किया। प्राचार्य डाॅ. प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि हम जान बूझकर वातावरण को प्रदूषित कर रहे हैं। इससे प्रकृति विकृत रूप ले रही है। भूकंप, ज्यादा सर्दी, गर्मी, बारिश और तूफान प्रदूषण के बढ़ने से बढ़ रहे हैं। जिससे जल, वायु और भूमि दूषित हो रही है। भूमि का दोहन और वृक्षों का अधिक कटान हो रहा है। गंदे नालों व प्लास्टिक आदि से जल प्रदूषण की समस्या बढ़ रही है। बढ़ते प्रदूषण के लोग लोग गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इसलिए प्रदूषण को बढ़ने से रोकना हम सभी का कर्तव्य है, क्योंकि मानव की महत्वाकांक्षा ने ही प्रदूषण को बढ़ावा दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें