फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 11 साल बाद फिर उठा एके-47 राइफल लूट का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। बजरंग दल के प्रांत सुरक्षा प्रमुख विकास त्यागी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार को पत्र लिखकर अप्रैल 2013 में पुलिस से छीनी गई एके 47 राइफल को बरामद कराने की मांग की है।
विज्ञापन


बजरंग दल नेता विकास त्यागी ने बताया कि एके-47 लूट के मामले में विवेचना पहले थाना स्तर पर और बाद में क्राइम ब्रांच को सौंपी गई थी। वर्ष 2017 में योगी सरकार बनने के बाद राइफल को बरामद कराने का जिम्मा एसटीएफ को दिया गया था, लेकिन आज तक राइफल बरामद नहीं हो पाई है और मामला ठंडे बस्ते में चला गया। विकास त्यागी ने कहा कि राइफल बरामद कराने के लिए जो लोग पुलिस ने उस समय उठाए थे, जिन्हें उस समय कुछ स्थानीय नेताओं के दबाव में छोड़ दिया गया था। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने एके 47 राइफल छीनने वालों की पैरवी कर रखी है, क्यों न उनके विरुद्ध ही कड़ी कार्रवाई की जाए। क्योंकि उनको जरूर जानकारी होगी की राइफल किसने छीनी और वह किसने के पास है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें