फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल चोरी कर भाग रहे चोर की ग्रामीणों ने की धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
तीतरो (सहारनपुर)। गन्ने के खेत में काम कर रहे किसान की साइकिल चुरा कर भाग रहे चोर की ग्रामीणों ने पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई की। इस बीच चोर ग्रामीणों के चुंगल से छूटकर भाग निकला। थाना क्षेत्र के ग्राम महंगी निवासी किसान शरणदयाल अपने गन्ने के खेत की निराई करने के लिए साइकिल से गया था। करीब 10 बजे एक संदिग्ध युवक खेत के आस-पास चक्कर लगा रहा था तो किसान ने उससे पूछा कि किससे मिलना है। युवक ने गांव के ही एक परिवार में बतौर मेहमान आना बताय तो किसान अपने कार्य में जुट गया। कुछ समय के बाद किसान गन्ने के खेत से बाहर निकला तो साइकिल गायब थी। उसने पास ही काम कर रहे अन्य ग्रामीणों से साइकिल की बाबत पूछा तो एक किसान ने बताया कि साइकिल लेकर एक युवक गंगोह-नानौता रोड की ओर गया है। ग्रामीणों ने बाइक से पीछा कर चोर को गंगोह कोतवाली के ग्राम पीरमाजरा में साइकिल के मैकेनिक के यहां साइकिल सहित दबोच लिया और ग्रामीणों ने उसकी जमकर धुनाई कर साइकिल बरामद कर ली। इसी दौरान ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस को मौके पर बुलाया परंतु जब तक पुलिस आयी तब तक चोर ने अपने बाइक सवार दो साथियों को बुलाया और ग्रामीणों को धक्का देकर बाइक पर सवार हो भाग निकला। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें