फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: घास काट रहे ग्रामीण की एचटी लाइन का तार गिरने से मौत

Mon, 04 Mar 2024 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। गांव बुढ़नपुर में अचानक विद्युत तार टूटकर गिरने से खेत में घास लेने गए एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। ग्रामीण की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। सूचना के बा द मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पर भेजा।
विज्ञापन

गांव बुढ़नपुर निवासी राशिद (55) पुत्र मेहंदी हसन रविवार को खेत से घास लेने गया था। तभी अचानक खेत के ऊपर से गुज़र रही विद्युत की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर नीचे गिर गया। राशिद उसके करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आस पास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ कर उसके पास पहुंचे। इसके बाद पुलिस और परिजनों को खबर दी गई। ग्राम प्रधान अहसान ने बताया कि राशिद मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिए जाने और विद्युत लाइनों के जर्जर तार बदलवाने की मांग की है। एसडीओ सतीश रावत ने बताया कि मृतक को प्रकिया अनुसार मुआवजा दिलाने का प्रयास होगा। बताया कि जल्द ही क्षेत्र में जर्जर तारों को भी बदलने का कार्य आरंभ होने वाला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें