फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गंदगी मिलने पर ग्राम सचिवों और सफाई कर्मचारियों की होगी जवाबदेही

Thu, 01 Jun 2023 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्वच्छ भारत मिशन के 53 ग्राम पंचायतों में कूड़ा प्रबंधन के इंतजाम किए जा रहे हैं। इन ग्राम पंचायतों को मॉडल के रूप में प्रस्तुत करने का लक्ष्य है। इन गांवों में अगर कहीं गंदगी पड़ी मिलेगी तो अब ग्राम सचिवों और सफाई कर्मचारियों की जवाबदेही तय होगी।
विज्ञापन

दरअसल, स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद की 53 ग्राम पंचायतों को चयनित किया गया था, जिनमें स्वच्छता के अनेक कार्य कराने के लिए शासन की ओर से 25 करोड़ रुपये का बजट भी जारी किया गया है। इन ग्राम पंचायतों में कूड़ा प्रबंधन के इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके तहत कूड़ा संग्रह केंद्र बनाए जा रहे। इसके अलावा सूखे, ठोस और तरल कचरे को अलग कर उपयोगी बनाने कार्य भी शुरू किया। नए सीसी नालों का निर्माण भी कराया गया है। तालाबों में गंदा पानी न जाए, इसके लिए सिल्ट कैचर भी लगाए गए हैं। इन ग्राम पंचायतों को जून माह में मॉडल ग्राम पंचायतों के रूप में प्रस्तुत किया जाना है। जिला पंचायराज विभाग की ओर से सभी कार्य कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही अब ग्राम सचिवों और सफाई कर्मचारियों की जवाबदेही तय कर दी गई है। सफाई होने के बाद कहीं पर कूड़ा पड़ा मिलेगा तो ग्राम सचिवों और सफाई कर्मचारियों को स्पष्टीकरण देना होगा। इसमें लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

चल रहे यह कार्य

तालाबों का सुंदरीकरण
गांवों में सड़कों की मरम्मत
कच्ची सड़कों को पक्का बनाना
हर गली व चौराहे में पथ प्रकाश की व्यवस्था
जलभराव की समस्या का समाधान

स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सफाई को लेकर ग्राम सचिवों और सफाई कर्मचारियों की जवाबदेही तय की गई है। -आलोक शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें