फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: घर के सामने खेल रहे बच्चे को कार ने कुचला, मौत

Thu, 16 Nov 2023 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। खटियार विहार कॉलोनी में मकान के सामने खेल रहे तीन वर्षीय बच्चे को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे के बाद भीड़ ने आरोपी चालक को मौके पर ही पकड़ लिया, जिसकी पिटाई कर दी गई।
विज्ञापन

खटियार विहार कालोनी निवासी तीन वर्षीय सलमान पुत्र अजरूदीन बृहस्पतिवार दोपहर के समय घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार वहां से गुजरी, जिसने सलमान को कुचल दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर उसकी मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद आसपास के लोगों ने कार चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कुतुबशेर थाना प्रभारी चंद्रसेन सैनी ने बताया कि आरोपी ने तालाबों के सुंदरीकरण का ठेका ले रखा है। काम देखने के लिए वह मौके पर जा रहा था। इसी बीच यह हादसा हो गया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें