फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जनपद में आयोजित होगी विकसित भारत संकल्प यात्रा

Thu, 16 Nov 2023 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते संयुक्त सचिव, ग्राम्य विकास अभिषेक भागोटिया
विज्ञापन
सहारनपुर। भारत सरकार के ग्राम्य विकास विभाग के संयुक्त सचिव अभिषेक भागोटिया ने जनपद में होने वाली विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। यह यात्रा देश भर में विकास और प्रगति को गति देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि हर पात्र व्यक्ति तक सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए केन्द्र सरकार की ओर से विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की जा रही है।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि जनपद में मोबाइल वैन के संचालन के लिए रूट चार्ट तैयार किया जाए। ग्राम पंचायत एवं शहरी क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर योजनाओं से वंचित पात्र लोगों को चिह्नित करें और मौके पर ही पंजीकरण के साथ उनकों लाभान्वित किया जाए। इस अभियान के सफल संचालन एवं नियमित मॉनिटरिंग के लिए प्रत्येक स्तर पर समिति गठित की जाए. प्रत्येक स्तर पर आयोजित कार्यक्रम की फोटो, वीडियो के साथ इसकी पूरी रिपोर्ट पोर्टल पर भी अपलोड की जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए सरकार ने अनेक स्तर पर प्रयास किए हैं।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर 26 जनवरी तक पूरे प्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जनपद में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारम्भ 23 नवंबर को प्रस्तावित है। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, नगरायुक्त गजल भारद्वाज, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उत्सव आनंद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक, उप निदेशक कृषि राकेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा आदि मौजूदर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें