बड़गांव। क्षेत्र के गांव जड़ौदा पांडा में विजिलेंस की टीम ने छापेमारी करते हुए 22 लोगों को बिजली की चोरी करते हुए पकड़ा। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विजिलेंस के अधिकारी रजनीश कुमार ने बताया कि शिकायत पर शुक्रवार की सुबह बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव जड़ौदा पांडा में टीम के साथ बिजली चोरी की चेकिंग की गई। करीब दो घंटे चली चेकिंग के दौरान चोरी कर बिजली जलाते हुए 22 लोगों को पकड़ा गया। बिजली चेकिंग के दौरान ग्रामीणों के साथ हल्की-फुल्की नोकझोंक भी हुई। पकड़े गए 22 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कराई गई है। उधर जड़ौदा पांडा निवासी नवीन त्यागी का कहना है विजिलेंस का रवैया गलत रहा है। इसके विरोध में डीएम के यहां शिकायत की जाएगी।