सहारनपुर। संभागीय परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा माह के तहत शुक्रवार को अभियान चलाया। इस दौरान ओवरलोड वाहनों, बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के संचालित वाहनों तथा बिना नंबर प्लेट, फर्जी नंबर प्लेट, एक से अधिक नंबर प्लेट, अस्पष्ट नंबर प्लेट तथा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगाकर चलने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
ओवरलोड में 17 वाहनों का चालान किया। 14 वाहन थानों में सीज किए गए। जिनसे 6.50 लाख से अधिक जुर्माना वसूल किया गया। इसी प्रकार 16 ऐसे वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई जो बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के संचालित हो रहे थे। साथ ही 13 वाहन बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के संचालित होते मिले। कार्रवाई में आरटीओ प्रशासन देवमणि भारतीय, आरटीओ प्रवर्तन राधेश्याम, एआरटीओ प्रवर्तन आरपी मिश्रा, एआरटीओ प्रशासन महेंद्र बाबू गुप्ता, यात्रीकर अधिकारी खेमानंद पांडेय आदि रहे। संवाद