नानौता। नानौता में विद्युत निगम के दो संविदाकर्मियों के अवैध वसूली की कथित वीडियो के वायरल होने पर अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी।
नानौता बिजली घर पर तैनात संविदाकर्मी की एक वीडियो नगर क्षेत्र में वायरल हो रही है, जिसमें एक महिला संविदाकर्मी को पैसे देते हुए दिख रही है। उक्त वीडियो में एक संविदाकर्मी दूसरे संविदाकर्मी का नाम लेकर पैसे ले रहा है। अवैध वसूली की इस वीडियो वायरल होने पर विद्युत निगम द्वारा उक्त संविदाकर्मियों की कंपनी के उच्च अधिकारियों को इससे अवगत कराया गया, जिस पर उच्च अधिकारी ने संज्ञान लेते हुए दोनों संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी। वहीं नगर निवासी महिला ने पूर्व में जारी इस वीडियो को अपने व्यक्तिगत लेनदेन की बताई है। इस पर निगम द्वारा पुनः जांच की जा रही है।