फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बिहारीगढ़ में दून हाईवे पर एक घंटा जाम में फंसे रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारीगढ़। दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे पर रविवार को वाहनों का लंबा जाम लग गया। करीबन एक घंटा यात्री जाम में फंसे रहे। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

बता दें कि दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे पर कस्बे में फ्लाईओवर निर्माण कार्य चल रहा है। पीलर पर गार्डर रखने का कार्य जारी है। गार्डर रखने के लिए मशीन सर्विस रोड पर खड़ी हो जाती है। इससे आवागमन कुछ देर के लिए बाधित हो जाता है। इतनी ही देर में सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। रविवार को भी एक घंटे तक जाम में वाहन फंसे रहे। इतना ही नहीं इसी मार्ग से एंबुलेंस में गंभीर रोगी भी देहरादून, जौली ग्रांट व एम्स अस्पताल ऋषिकेश जाते हैं। उन्हें भी इस जाम में फंसा रहना पड़ता है। जबकि ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए न तो पुलिस तैनात रहती है और ना ही निर्माण कंपनी के कर्मचारी इसमें रुचि लेते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें