फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: परिवहन अधिकारी से बदसलूकी करने के दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे

Mon, 02 Sep 2024 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में परिवहन अधिकारी के साथ बदसलूकी करने के आरोपी। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
देवबंद। परिवहन विभाग के अधिकारी (पीटीओ) विलास शुक्ला के साथ खनन माफियाओं द्वारा की गई बदसलूकी की घटना के करीब एक सप्ताह बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सहारनपुर मुजफ्फरनगर हाईवे पर 26 अगस्त को परिवहन अधिकारी विलास शुक्ला चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सहारनपुर की ओर से मुजफ्फरनगर की तरफ जा रहे अवैध खनन के ओवरलोड ट्रक को उन्होंने रुकने का इशारा किया। इस पर चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया। जिसके बाद आए कार सवार दो लोगों ने उनके साथ न सिर्फ बदसलूकी की बल्कि जमकर धक्कामुक्की भी की थी। विलास शुक्ला ने वहां से भागकर जान बचाई थी।
मामले में पुलिस अधिकारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच में जुट गई थी। रविवार को पुलिस ने बताया कि मामले में मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी सचिन और इसी थाना क्षेत्र के मखियाली गांव निवासी नौशाद चौधरी को गिरफ्तार किया है। जिन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें