फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरिकेडिंग लगाकर रोके वाहन, पुलिस सतर्क

विज्ञापन
सहारनपुर में दीपावली के चलते शहीदगंज में बाजारो का जायजा लेते एसपी सिटी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले भर में त्योहारों के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन सतर्क है। महानगर में मुख्य बाजारों में बैरिकेडिंग लगाकर बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। ताकि लोगों को जाम में फंसकर परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन

महानगर में श्रीराम चौक व चौकी सराय पर पुलिस की ओर से बैरिकेडिंग लगाई गई है। बाजारों में ई-रिक्शा और बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। सिर्फ दुपहिया वाहनों को ही जाने दिया जा रहा है। इसके अलावा बाजारों में थाना पुलिस के अलावा पीएसी को भी तैनात किया गया है।
शनिवार को जिलाधिकारी अखिलेश सिंह व एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने आतिशबाजी बेचने के लिए निर्धारित की गई जगहों का निरीक्षण कर जायजा लिया। डीएम व एसएसपी ने सर्किट हाउस के सामने खाली पड़े मैदान, गांधी पार्क, चकराता मार्ग स्थित राजकीय मैदान पर पहुंचकर व्यवस्था देखी और आतिशबाजी कारोबारियों आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने घंटाघर से श्रीराम चौक, चौकी सराय और चौक फव्वारा तक फोर्स के साथ पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ ही संबंधित पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश दिए।
कुछ जगहों पर लगा जाम
सहारनपुर। बाजारों में भीड़ होने की वजह मोरगंज बाजार, शहीदगंज बाजार और कोर्ट रोड पर शनिवार को कुछ देर के लिए जाम लगा। यातायात पुलिस के अलावा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात संचालन सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें