फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर 125 किमी की रफ्तार से दौड़े वाहन, कटा चालान

Sun, 10 May 2026 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक नहीं लग पा रहा है। कार 120 से 125 और भारी वाहन 100 किमी की रफ्तार से दौड़ रहे हैं। देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर स्पीड रडार से चेकिंग का अभियान अप्रैल में शुरू किया गया। स्पीड रडार से यातायात पुलिस ने तेज रफ्तार दौड़ने पर 650 कार के चालान किए। कार को 125 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ाया जा रहा है। इसी तरह भारी वाहन भी 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रहे, जबकि भारी वाहनों की रफ्तार 80 और कार को 100 किमी की रफ्तार से दौड़ा सकते हैं।
विज्ञापन


जनवरी, फरवरी और मार्च में सबसे ज्यादा हादसे
शून्य मृत्यु दर वाला जिला बनाने के लिए लगातार कवायद की जा रही है। हाल ही में परिवहन विभाग ने प्रदेशभर के अलग-अलग जिलों में हुए सड़क हादसों की रिपोर्ट जारी की है। जिले में जनवरी, फरवरी और मार्च के बीच 133 सड़क हादसे हुए हैं। इनमें 76 लोगों की जान गई, जबकि 116 लोग घायल भी हुए। यह संख्या बीते वर्ष जनवरी से मार्च के बीच हुए हादसों से 3.1 फीसदी अधिक है।

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर यातायात पुलिस ने स्पीड रडार से चेकिंग करती रहती है। तेज रफ्तार दौड़ने वाले वाहनों का चालान किया जा रहा है। इसके अलावा गलत दिशा में चलने वाले वाहनों पर भी कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- शैलेंद्र श्रीवास्तव, एसपी यातायात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें