फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 17.98 लाख रुपये से खरीदा गया वाहन, बिना चालक के बन रहा कबाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सरकारी कामकाज को लेकर कितनी गंभीरता होती है, इसकी बानगी जिला पंचायत परिसर में खड़ा कैटल केचर वाहन दर्शाने के लिए काफी है। मार्च 2023 में 17.98 लाख रुपये की लागत से खरीदा गया यह वाहन 17 महीने से चालक-परिचालक की बांट जोह रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, जिला पंचायत ने जिले में निराश्रित गोवंश और किसी दुर्घटना में घायल बड़े पशुओं को गोशालाओं तक पहुंचाने के लिए 22 मार्च 2023 को केटल केचर वाहन खरीदा था। करीब 17 महीने पहले खरीदा गया यह वाहन अब तक एक भी निराश्रित गाेवंश को गोशाला तक नहीं पहुंचा सका है। इसकी वजह है चालक और परिचालक। वाहन को चलाने के लिए चालक और परिचालक नहीं है, जिस कारण यह वाहन आज तक जिला पंचायत कार्यालय परिसर में खड़ा है। ऐसी स्थिति में यह वाहन कबाड़ बनता दिखाई दे रहा है।



वर्जन

चालक-परिचालक के लिए कई बार शासन को पत्र लिखे जा चुके हैं, जिससे संविदा या फिर दैनिक वेतन के हिसाब से चालक-परिचालक रख सकें, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




- मांगेराम चौधरी, अध्यक्ष जिला पंचायत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें