फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में वाराणसी बना विजेता

विज्ञापन
स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
राज्य सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में वाराणसी बना विजेता
विज्ञापन

सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर (बालिका) कबड्डी प्रतियोगिता में वाराणसी की टीम विजेता बनी। फाइनल मुकाबले में वाराणसी ने अलीगढ़ की टीम को 36-27 के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया। समापन पर विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के महासचिव राजेश सिंह रहे। उन्होंने विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कृत करते हुए खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि जितने भी टीमों और खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है वे सब बधाई के पात्र हैं। क्षेत्रीय खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने प्रतियोगिता में आए सभी ऑफिशियल और खिलाड़ियों को बधाई दी। प्रतियोगिता में सुरेश कुमार सिंह, सतेंद्र कुमार, मोहम्म अकरम, विनोद कुमार यादव, दशरथ पाल, रामप्रसाद पाल, जितेंद्र नागर, प्रेम सिंह यादव, विरेंद्र पाल, रामपाल सिंह, अवनीश राय, डॉ. एहसान, कोपेंदर, हूबलाल, पीके पांडेय, शराफत अली, राहुल कुमार, निर्भय सिंह, अंजनी वर्मा, शिखा सिंह रेफरी रहे। समापन अवसर पर उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव, उप क्रीड़ा अधिकारी मुजफ्फरनगर हरफूल सिंह, संजीव कुमार, सुनील कुमार, रामपाल चौधरी, संजू रानी, रोहित पाठक, सन्नी कुमार आदि मौजूद रहे।

स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी- फोटो : SAHARANPUR

स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में वाराणसी विजेता व अलीगढ़ उपविजेता मेडल ?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें